जून 18, 2026

स्वतंत्रता दिवस- 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक रक्षा तथा  सुधारात्मक सेवाओं के  1090 कार्मिकों को वीरता/सेवा पदक प्रदान किये गये

स्वतंत्रता दिवस, 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक रक्षा (एचजी एंड सीडी) तथा  सुधारात्मक सेवाओं के कुल 1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

233 कर्मियों को वीरता (जीएम) के लिए पदक से सम्मानित किया गया है, 99 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया गया है और 758 कर्मियों को मेधावी सेवा (एमएसएम) के लिए पदक से सम्मानित किया है।

विवरण निम्नानुसार है: –

वीरता पदक

पदक का नामपदकों की संख्या
वीरता पदक (जीएम)233*

पुलिस सेवा –226, अग्निशमन सेवा –06 तथा एचजी और सीडी –01

वीरता पदक (जीएम) को जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए, क्रमशः वीरता के अति विशिष्ट कार्य और वीरता के विशिष्ट कार्य के आधार पर सम्मानित किया जाता है, संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों के संबंध में होने वाले जोखिम का अनुमान लगाया जाता है।

233 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों के 54 कर्मियों को, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 152 कर्मियों को, पूर्वोत्तर के 03 कर्मियों को और अन्य क्षेत्रों के 24 कर्मियों को उनके वीरता कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

वीरता  पदक (जीएम):- वीरता (जीएम) के लिए 233 पदकों में से , 226 पुलिस कर्मियों, 06 अग्निशमन सेवा कर्मियों और 01 एचजी और सीडी व्यक्तिगत को क्रमशः वीरता  पदक से सम्मानित किया गया है।

सेवा पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और विशिष्ट सेवा पदक (एमएसएम) संसाधन और समर्पण की विशेषता वाले मूल्यवान सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए 99 राष्ट्रपति पदकों (पी एस एम) में से 89 को पुलिस सेवा, 05 को अग्निशमन सेवा, 03 को नागरिक रक्षा तथा होम गार्ड सेवा और 02 को सुधारात्मक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। मेधावी सेवा (एम एस एम) के लिए 758 पदकों में से, 635 को पुलिस सेवा, 51 को अग्निशमन सेवा, 41 को  नागरिक रक्षा तथा होम गार्ड सेवा और 31 को सुधारात्मक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।

पदक से सम्मानित सेवा-वार विवरण

पदक का नामपुलिस सेवा अग्निशमन सेवानागरिक रक्षा और होम गार्ड सेवासुधारात्मक सेवाकुल
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM)8905030299
(कुल पदक से सम्मानित: 99)635514131758

पुरस्कार विजेता सूची का विवरण नीचे संलग्न हैं:

क्रम संनाम पुरस्कार विजेताओं की संख्याअनुलग्नक 
1वीरता पदक (जीएम)233सूची -I 
2विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पदक (पी एस एम)99सूची -II
3मेधावी सेवा पदक (एमएसएम)758सूची -III 
4पदक पुरस्कारों की राज्य वार/ बल वार सूचीसूची के अनुसारसूची -IV

सूची- I देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची- II देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची- III देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची- IV देखने के लिए यहां क्लिक करें

विवरण www.mha.gov.in और https://awards.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading