अप्रैल 22, 2026

आईटी 2.0 एप्लिकेशन का रोलआउट – एक परिवर्तनकारी डिजिटल पहल

डाक विभाग को अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन के शुरूआत की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमारी यात्रा में एक बड़ा कदम है। इस परिवर्तनकारी पहल के तहत उन्नत प्रणाली 21.07.2025 को दिल्ली के डाकघरों में लागू की जाएगी:

डाकघरों का नाम
अलीगंज, अमर कॉलोनी, एंड्रयूजगंज, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, दरगाह शरीफ, डिफेंस कॉलोनी, जिला न्‍यालय परिषद साकेत, ईस्ट ऑफ कैलाश फेज-I, ईस्ट ऑफ कैलाश, गौतम नगर, गोल्फ लिंक, गुलमोहर पार्क, हरि नगर आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, कृष्णा मार्केट, लोदी रोड, लाजपत नगर, मालवीय नगर, एमएमटीसी-एसटीसी कॉलोनी, नेहरू नगर, एनडी साउथ एक्सटेंशन- II, पंचशील एन्क्लेव, प्रगति विहार, प्रताप मार्केट, पुष्प विहार, सादिक नगर, सफदरजंग एयर पोर्ट, साकेत, संत नगर, सर्वोदय एन्क्लेव, साउथ मालवीय नगर, श्रीनिवासपुरी और जीवन नगर बीओ।

इस उन्नत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए, एक नियोजित तरीके से 21.07.2025 को कार्य रोकना निर्धारित किया गया है। 21.07.2025 को उपरोक्त डाकघरों में कोई भी सार्वजनिक लेनदेन नहीं किया जाएगा। सेवाओं का यह अस्थायी निलंबन डेटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फ़िगरेशन प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए आवश्यक है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नई प्रणाली सुचारू और कुशलतापूर्वक कार्य करे।

एपीटी एप्लीकेशन को उन्नत उपयोगकर्ता अनुभव, शीघ्र सेवा और अधिक ग्राहक-अनुकूल इंटरफेस प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह स्मार्ट, कुशल और भविष्य के लिए तैयार डाक परिचालन के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हम अपने सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि कृपया अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और इस संक्षिप्त व्यवधान के दौरान हमारा साथ दें। हमें किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि ये कदम हर नागरिक को बेहतर, शीघ्र और डिजिटल रूप से अधिक सशक्त सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading