नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने श्री पांडे की सराहना करते हुए उन्हें देश का अग्रणी योद्धा बताया जिन्होंने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी योद्धा थे। उनके साहस और पराक्रम की कहानी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.