मार्च 8, 2026

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश के आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण चरण के दौरान भारत के विकास पथ को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“श्री पी.वी. नरसिम्हा राव गारू को उनकी जयंती पर याद करते हुए। हमारे विकास पथ के महत्वपूर्ण चरण के दौरान उनके प्रभावी नेतृत्व के लिए भारत उनका आभारी है। उनकी बुद्धि, ज्ञान और विद्वत्तापूर्ण स्वभाव की भी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading