मार्च 15, 2026

भारत की साझा कंप्यूटिंग क्षमता 34,000 जीपीयू के पार पहुंची

तीन  नये स्टार्टअप भारतीय फाउंडेशन मॉडल विकसित करके उनसे काम लेंगे

भारत की राष्ट्रीय कंप्यूटिंग क्षमता 34000 जीपीयू को पार कर गई है। इसके साथ ही भारत के अपने फाउंडेशन मॉडल के निर्माण के लिए तीन नये स्टार्टअप का चयन करके, इंडियाएआई मिशन ने स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऊंची छलांग लगाई है।

इस उपलब्धि के बारे में चर्चा करते हुए, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडियाएआई- मेक एआई इन इंडिया, मेक एआई वर्क फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में कई प्रमुख पहलों की घोषणा की। इसका उद्देश्य भारत की एआई यात्रा को आगे बढ़ाना है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियाएआई मिशन के तहत नव चयनित टीमों से अपने-अपने क्षेत्रों में शीर्ष पांच वैश्विक स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य रखने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के विजन पर जोर देते हुए, केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, “प्रौद्योगिकी को कुछ लोगों के हाथों में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि समाज का एक बड़ा वर्ग प्रौद्योगिकी तक पहुंचने, नए समाधान विकसित करने और बेहतर अवसर प्राप्त करने में सक्षम हो। यही वह दर्शन है जिसके साथ इंडियाएआई मिशन बनाया गया था। हम व्यावहारिक रूप से एआई मिशन के हर स्तंभ में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। कॉमन कंप्यूट प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्धांत है।”

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एआई कोष पर 367 डेटासेट पहले ही अपलोड किए जा चुके हैं। वैष्णव ने रिवर्स ब्रेन ड्रेन को बढ़ावा देने और आधारभूत मॉडल, कंप्यूट क्षमता, सुरक्षा मानकों और प्रतिभा विकास पहलों को शामिल करते हुए एक व्यापक इको-सिस्टम बनाने में इंडियाएआई मिशन की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन प्रयासों का उद्देश्य भारत में एक पूर्ण और समावेशी एआई इको-सिस्टम का निर्माण करना है।

तीन और स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल

मिशन के अंतर्गत इंडियाएआई फाउंडेशन मॉडल स्तंभ का उद्देश्य भारत-विशिष्ट डेटा पर प्रशिक्षित स्वदेशी आधारभूत मॉडल विकसित करना और उन्हें लागू करना है। प्रस्तावों के लिए कॉल लॉन्च होने के बाद से, 30 अप्रैल, 2025 तक 506 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 26 अप्रैल, 2025 को , सर्वम एआई को भारत के संप्रभु एलएलएम इकोसिस्टम का निर्माण करने के लिए चुना गया है, जो “2047: सिटीजन कनेक्ट” और “एआई4प्रगति” जैसे उपयोग मामलों के माध्यम से शासन और सार्वजनिक सेवा पहुंच को बढ़ाने के लिए एक ओपन सोर्स 120 बिलियन पैरामीटर एआई मॉडल विकसित कर रहा है। यह हाइब्रिड रीजनिंग क्षमताओं के साथ सर्वम-1 मॉडल (2 बिलियन पैरामीटर) और सर्वम-एम (24बी पैरामीटर) मॉडल के पहले लॉन्च के बाद है।

सर्वम एआई के अतिरिक्त, कठोर बहु-स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन के बाद तीन और प्रस्तावों का चयन किया गया है:

  • सोकेट एआई भारत का पहला ओपन-सोर्स 120 बिलियन पैरामीटर फाउंडेशन मॉडल विकसित करेगा, जो देश की भाषायी विविधता के लिए अनुकूलित होगा, तथा रक्षा, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को लक्षित करेगा।
  • ज्ञानी एआई 14 बिलियन पैरामीटर वॉयस एआई फाउंडेशन मॉडल का निर्माण करेगा, जो उन्नत तर्क क्षमताओं के साथ बहुभाषी, तत्क्षण विवरण प्रदान करेगा।
  • गण एआई वर्तमान वैश्विक नेताओं से आगे निकलने के लिए “सुपरह्यूमन टीटीएस (टेक्स्ट-टू-स्पीच)” क्षमताओं को लक्षित करते हुए 70 बिलियन पैरामीटर बहुभाषी फाउंडेशन मॉडल तैयार करेगा।

कम्प्यूट क्षमता का विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उद्योग भागीदारों के सहयोग से मौजूदा 18,417 सूचीबद्ध जीपीयू में अतिरिक्त 15,916 जीपीयू जोड़ने की घोषणा की, जिससे कुल 34,333 जीपीयू हो गए। क्लाउड पर यह विस्तारित कंप्यूट क्षमता प्रशिक्षण और अनुमान के लिए एक सामान्य कम्प्यूटेशनल एआई प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करेगी, जो भारतीय संदर्भ के अनुरूप स्वदेशी आधारभूत मॉडल और एआई समाधान विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

नीचे सूचीबद्ध सात बोलीदाताओं ने तालिका 1 और तालिका 2 में उद्धृत एआई कंप्यूट इकाइयों (जीपीयू) की विभिन्न श्रेणियों के लिए अपने विज्ञापन पेश किए हैं :

  1. साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,
  2. ईशान इन्फोटेक लिमिटेड,
  3. लोकुज एंटरप्राइज सॉल्यूशंस लिमिटेड,
  4. नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड,
  5. सिफी डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड,
  6. वेनसिसको टेक्नोलॉजीज लिमिटेड,
  7. योट्टा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड,

इंडियाएआई आई4सी साइबरगार्ड एआई हैकथॉन

इंडियाएआई एप्लीकेशन डेवलपमेंट पहल के तहत, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के साथ संयुक्त रूप से आयोजित इंडियाएआई आई4सी साइबरगार्ड एआई हैकथॉन के विजेताओं की घोषणा की, जैसा कि अनुलग्नक 1 में दिया गया है। हैकथॉन के परिणामस्वरूप साइबर अपराध शिकायतों के वर्गीकरण को बढ़ाने और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर उभरते अपराध पैटर्न, प्रवृत्तियों और कार्यप्रणाली की पहचान का समर्थन करने के लिए एआई-आधारित समाधानों का विकास हुआ। ये मॉडल जटिल इनपुट जैसे हस्तलिखित एफआईआर, स्क्रीनशॉट और ऑडियो कॉल को बेहतर गति और सटीकता के साथ व्याख्या कर सकते हैं।

इंडियाएआई के बारे में

इंडियाएआई, जो कि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वतंत्र व्यवसाय प्रभाग है, इंडियाएआई मिशन के लिए कार्यान्वयन एजेंसी है। यह समाज के सभी वर्गों में एआई के लाभों को लोकतांत्रिक बनाने, एआई में भारत के नेतृत्व को मजबूत करने, तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और एआई के नैतिक और जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने का प्रयास करता है।

****

तालिका 1: ऑन-डिमांड और एक-माह मूल्य निर्धारण के लिए एलबोली मूल्य और एल बोलीदाता

क्र. सं.एआई कंप्यूट यूनिट (जीपीयूश्रेणीऑन-डिमांड मूल्य निर्धारण (प्रति घंटा शुल्क रुपए में)एक महीने का मूल्य निर्धारण(प्रति घंटा शुल्क रुपए में)
एल1 (सबसे कम)बोली मूल्यएल1 (सबसे कम)बोलीदाताएल1 (सबसे कम बोली मूल्य)एल1 (सबसे कम) बोलीदाता
1एएमडी एमआई300एक्स (1एक्स)168.224साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड165.048साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
2एएमडी एमआई300एक्स (2एक्स)378.504साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड371.358साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
3एएमडी एमआई300एक्स (4एक्स)757.008साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड742.716साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
4एएमडी एमआई300एक्स (8एक्स)1416.560साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड1389.904साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
5एएमडी एमआई 325एक्स (1एक्स)169.200साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड123.3साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
6एएमडी एमआई 325एक्स (2एक्स)338.400साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड246.6साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
7एएमडी एमआई325एक्स (4एक्स)676.800साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड493.2साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
8एएमडी एमआई 325एक्स (8एक्स)1351.800साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड990साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
9एडब्ल्यूएस इंफेरेंसिया 2 (1एक्स) (32जीबी मेमोरी; आईएनएफ2एक्स लार्ज)79.60वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड79.60वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
10एडब्ल्यूएस इंफेरेंसिया 2 (1एक्स) (32जीबी मेमोरी; आईएनएफ8एक्स लार्ज)206.57वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड206.57वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
11एडब्ल्यूएस इंफेरेंसिया 2 (6एक्स) (32जीबी मेमोरी; आईएनएफ24एक्स लार्ज)681.35वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड681.35वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
12एडब्ल्यूएस इंफेरेंसिया 2 (12एक्स) (32जीबी मेमोरी; आईएनएफ2.48 एक्स लार्ज)1362.71वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड1362.71वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
13एडब्ल्यूएस ट्रेनियम (1एक्स)(32जीबी मेमोरी; टीआरएन1.2एक्सलार्ज)130.21वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड130.21वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
14एडब्ल्यूएस ट्रेनियम (16एक्स)(32जीबी मेमोरी; टीआरएन1.32एक्सलार्ज)945.00वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड945.00वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
15इंटेल गौडी 2 (1एक्स)57.600साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड46.8साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
16इंटेल गौडी 2 (2 एक्स)115.200साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड93.6साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
17इंटेल गौडी 2 (4 एक्स)230.400साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड187.2साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
18इंटेल गौडी 2 (8 एक्स)460.800साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड374.4साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
19इंटेल गौडी 3 (1 एक्स)153.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड134.1साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
20इंटेल गौडी 3 (2 एक्स)306.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड268.2साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
21इंटेल गौडी 3 (4 एक्स)612.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड536.4साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
22इंटेल गौडी 3 (8 एक्स)1224.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड1072.8साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
23एनवीडिया ए100 40GB (8 एक्स)3175.66वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड3175.66वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
24एनवीडिया ए100 80जीबी (1एक्स)135.900साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड89.1साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
25एनवीडिया ए100 80जीबी (2एक्स)271.800साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड178.2साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
26एनवीडिया ए100 80जीबी (4एक्स)543.600साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड356.4साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
27एनवीडिया ए100 80जीबी (8एक्स)1087.200साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड712.8साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
28एनवीडिया बी200 एसएक्सएम (1एक्स)323.00योट्टा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड308योट्टा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
29एनवीडिया बी200 एसएक्सएम (2एक्स)646.00योट्टा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड616योट्टा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
30एनवीडिया बी200 एसएक्सएम (4एक्स)1292.00योट्टा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड1232योट्टा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
31एनवीडिया बी200 एसएक्सएम (8एक्स)2584.00योट्टा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड2464योट्टा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
32एनवीडिया एच100 एनवीएल (1एक्स)168.74नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड135नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
33एनवीडिया एच100 एनवीएल (2एक्स)337.48नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड294.44नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
34एनवीडिया एच100 एनवीएल (4एक्स)674.96नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड588.88नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
35एनवीडिया एच100 एनवीएल (8एक्स)1349.92नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड1177.76नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
36एनवीडिया एच100 पीसीआईई (8एक्स)2008.00वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड1864वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
37एनवीडिया एच100 एसएक्सएम (1एक्स)153.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड134.1साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
38एनवीडिया एच100 एसएक्सएम (2एक्स)306.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड268.2साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
39एनवीडिया एच100 एसएक्सएम (4एक्स)612.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड536.4साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
40एनवीडिया एच100 एसएक्सएम (8एक्स)1224.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड1072.8साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
41एनवीडिया एच200 पीसीआईई (8एक्स)3236.80लोकुज़ एंटरप्राइज़ सॉल्यूशंस लिमिटेड2737लोकुज़ एंटरप्राइज़ सॉल्यूशंस लिमिटेड
42एनवीडिया एच 200 एसएक्सएम (1एक्स)140.00नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड135नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
43एनवीडिया एच200 एसएक्सएम (2एक्स)679.74नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड471.28नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
44एनवीडिया एच200 एसएक्सएम (4एक्स)1360.18नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड942.56नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
45एनवीडिया एच200 एसएक्सएम (8एक्स)1125.00नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड1100नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
46एनवीडिया एल4 (1एक्स)45.07सिफी डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड29नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
47एनवीडिया एल4 (2एक्स)98.84नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड58नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
48एनवीडिया एल4 (4एक्स)196.68नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड116नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
49एनवीडिया एल4 (8एक्स)510.37सिफी डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड495.06सिफी डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड
50एनवीडिया एल40एस (1एक्स)67.500साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड49.50साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
51एनवीडिया एल40एस (2एक्स)135.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड99साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
52एनवीडिया एल40एस (4एक्स)306.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड198साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
53एनवीडिया एल40एस (8एक्स)540.000साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड396साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

तालिका 2: छह महीने और बारह महीने के मूल्य निर्धारण के लिए L1 बोली मूल्य और L1 बोलीदाता

क्रम सं.एआई कंप्यूट यूनिट (जीपीयू श्रेणी)छह महीने का मूल्य निर्धारण (प्रति घंटा शुल्क रुपए में)बारह महीने का मूल्य निर्धारण(प्रति घंटा शुल्क रुपए में)
एल1 (सबसे कम)बोली मूल्यएल1 (सबसे कम)बोलीदाताएल1 (सबसे कम बोली मूल्य)एल 1 (सबसे कम) बोलीदाता
1एएमडी एमआई300एक्स (1एक्स)161.88साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड148.00साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
2एएमडी एमआई300एक्स (2एक्स)364.23साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड333.00साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
3एएमडी एमआई300एक्स (4एक्स)728.46साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड666.00साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
4एएमडी एमआई300एक्स (8एक्स)1363.20साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड1336.00साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
5एएमडी एमआई300एक्स (1एक्स)102.60साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड85.50साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
6एएमडी एमआई325एक्स (2एक्स)205.20साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड171.00साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
7एएमडी एमआई325एक्स (4एक्स)410.40साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड342.00साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
8एएमडी एमआई325एक्स (8एक्स)820.80साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड684.00साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
9एडब्ल्यूएस इंफेरेंसिया 2 (1एक्स) (32जीबी मेमोरी; आईएनएफ2.एक्स लार्ज)79.60वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड50.15वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
10एडब्ल्यूएस इंफेरेंसिया 2 (1एक्स) (32जीबी मेमोरी; आईएनएफ2.8एक्स लार्ज)206.57वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड130.17वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
11एडब्ल्यूएस इंफेरेंसिया 2 (6एक्स) (32जीबी मेमोरी; आईएनएफ2.24एक्स लार्ज)681.35वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड429.27वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
12एडब्ल्यूएस इंफेरेंसिया 2 (12एक्स) (32जीबी मेमोरी; आईएनएफ2.48एक्स लार्ज)1362.71वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड858.53वेनसिस्को टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

अनुलग्नक I

इंडियाएआई आई4सी साइबरगार्ड एआई हैकथॉन के विजेता

टीम की अगवाईटीम के सदस्यों के नामसंबद्ध संगठन
निसर्ग गांधीपटेल दर्शनकुमार शंकरभाई और भेंसदादिया केविन वसंतभाईएस4एआई टेक्नोलॉजीज एलएलपी
लास्या इप्पागुंटाशुभम लुहारुका और पुनीत हेगड़ेक्लाउडएसईके इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी लिमिटेड
मीत बिष्टरोहित गणका और युक्ता चौहानवोल्डबग इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड
अदिति सिंह (सभी महिला टीम)पलक गर्ग और रीवा जैनमहाराजा अग्रसेन प्रौद्योगिकी संस्थान

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading