मार्च 15, 2026

प्रधानमंत्री ने दुबई के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की

भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंधों को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में दुबई के क्राउन प्रिंस (उत्तराधिकारी युवराज) शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात की। मोदी ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंधों को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने में दुबई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा;

“दुबई के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मिलकर प्रसन्नता हुई। दुबई ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह विशेष यात्रा हमारी गहरी मित्रता की पुष्टि करती है और भविष्य में सहयोग और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करती है।

@हमदानमोहम्मद”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading