सितम्बर 22, 2026

डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया; कई स्थानों पर चलाए गए अभियानों में 15 किलो विदेशी मूल का सोना जब्त किया; 15 लोग गिरफ्तार

विदेशी मूल के सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे से संचालित एक अत्यंत संगठित सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में डीआरआई ने एक सोने को लाने की जगह का पता लगाया और उसे नष्ट कर दियाजिसका उपयोग विदेशी मूल के तस्करी किए गए सोने को पिघलाने के लिए किया जा रहा था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015AFO.png
मुंबई में सोना गलाने की जगह से जब्त सोना

तस्करी की इस श्रृंखला में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें हवाई अड्डे की कर्मचारी, उसका हैन्डलर, तीन बिचौलिए, धातु पिघलाने की सुविधा का संचालक और धातु पिघलाने की प्रक्रिया में लगे तीन व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा, मौके से बरामद लगभग 6 किलोग्राम विदेशी मूल का तस्करी किया हुआ सोना जब्त किया गया है।

यह मामला संगठित सोने की तस्करी करने वाले गिरोहों की बढ़ती चालाकी को उजागर करता है, जो हवाई अड्डों पर अपने अंदरूनी संपर्कों का फायदा उठाते हैं और पकड़े जाने से बचने के लिए कई स्तरों वाले वितरण नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। बेंगलुरु में एक अन्य ऑपरेशन में, डीआरआई ने एक अंतरराष्ट्रीय यात्री के कपड़ों की परतों के भीतर बड़ी चतुराई से छिपाए गए 1.8 किलोग्राम 24 कैरेट सोने के पेस्ट को जब्त किया। उसके घर की तलाशी में लगभग 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, 45 किलोग्राम चांदी और भारतीय एवं विदेशी मुद्राएं बरामद हुईं। उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0042F1L.png
बेंगलुरु में जब्त कपड़ों में छिपाकर रखा गया सोने का पेस्ट

इस सप्ताह के आरंभ में, डीआरआई ने हैदराबाद, राजकोट, कालीकट, विशाखापत्तनम, गुवाहाटी और पेट्रापोल के अन्य हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और चुंगी चौकियों पर कई अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर 6 किलोग्राम विदेशी मूल का तस्करी किया हुआ सोना जब्त किया गया। इन अभियानों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0054GMT.png
विशाखापत्तनम में जब्त सोना

कुल मिलाकर, सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ, इन अभियानों के परिणामस्वरूप लगभग 15 किलोग्राम सोना और 45 किलोग्राम चांदी जब्त की गई, जिनकी कीमत लगभग 23 करोड़ रुपये है, और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading