मार्च 8, 2026

राष्ट्रीय स्तर के लॉजिस्टिक्स सेमिनार ‘लॉजिस्म वायु – 2022’ का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा

भारतीय वायुसेना द्वारा 28 अप्रैल 2022 को नई दिल्ली के वायु सेना सभागार में एक राष्ट्रीय स्तर के लॉजिस्टिक्स सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। वायु सेना प्रमुख इस सेमिनार का शुभारंभ करेंगे और उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्य भाषण भी देंगे। इस सेमिनार का विषय है- ‘ऑर्केस्ट्रेटिंग लॉजिस्टिक्स सपोर्ट फॉर एयर कॉम्बैट ऑपरेशंस’।

सरकार, उद्योग और थिंक टैंक के प्रमुख विशेषज्ञ, राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति और इसमें एआई, एमएल, ब्लॉकचैन और आईओटी जैसी मौजूदा प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर विचार करेंगे। इन आयामों को जब सैन्य लॉजिस्टिक्स में शामिल किया जायेगा, तो इसका भारतीय वायुसेना के कार्य संचालन में आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के तरीके पर एक परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा।

सेमिनार में प्रमुख सहयोगियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स सहायता समझौतों को अंतिम रूप देने के साथ- साथ लॉजिस्टिक्स डिप्लोमेसी पर भी एक सत्र होगा, जिससे आपूर्ति श्रृंखला और अंतर-संचालन को एक बड़ा प्रोत्साहन मिल सकता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading