मार्च 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता और शिखर सम्मेलन के बारे में अमिताभ कांत की पुस्तक की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता और शिखर सम्मेलन, 2023 के बारे में पुस्तक लिखने के अमिताभ कांत के प्रयासों की सराहना करते हुए, कहा कि उन्होंने विश्‍व में मानव-केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने के भारत के प्रयासों पर एक स्पष्ट दृष्टिकोण दिया है।

एक्स पर अमिताभ कांत की एक पोस्ट का जवाब देते हुए, मोदी ने लिखा:

“भारत की जी-20 अध्यक्षता और वर्ष 2023 में शिखर सम्मेलन के बारे में लिखने का आपका प्रयास सराहनीय है। यह विश्‍व में मानव-केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने के हमारे प्रयासों पर एक स्पष्ट दृष्टिकोण देता है। @amitabhk87”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading