मार्च 11, 2026

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी की झलकियाँ साझा कीं। मोदी ने कहा कि इस प्रदर्शनी से मेरा एक गहरा लगाव है, क्योंकि मैंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इसे बढ़ते देखा है। मोदी ने आगे कहा कि इस तरह के शो प्रकृति की सुंदरता का जश्न मनाते हैं और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता को प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया;

“अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी की कुछ झलकियाँ यहाँ दी गई हैं। मुझे इस शो से एक गहरा लगाव है, क्योंकि मैंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इसे बढ़ते देखा है। ऐसे शो प्रकृति की सुंदरता का जश्न मनाते हैं और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं। वे स्थानीय किसानों, बागवानी करने वालों और उत्साही लोगों को अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।”

“अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी की कुछ और झलकियाँ…”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading