नवम्बर 10, 2026

प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम पहल में सहयोग देने के लिए गुयाना के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री ने मन की बात की कल की कड़ी में गुयाना में भारतीय समुदाय की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम पहल में सहयोग देने के लिए गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को आज धन्यवाद दिया। मोदी ने मन की बात की कल की कड़ी में गुयाना में भारतीय समुदाय के प्रति अपनी सराहना दोहराई।

प्रधानमंत्री ने गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा:

“आपका सहयोग हमेशा याद रखा जाएगा। मैंने अपने #मनकीबात कार्यक्रम में इस बारे में बात की थी। उसी कड़ी में गुयाना में भारतीय समुदाय की भी सराहना की।

@DrMohamedIrfaa1

@presidentaligy”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.