अप्रैल 28, 2026

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड जिले में एक दूरस्‍थ वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में विशेष सैन्‍य बल का एक जूनियर कमीशन्ड अधिकारी वीरगति को प्राप्‍त हुआ और तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। हाल ही में दो ग्राम सुरक्षा गार्डों की हत्‍या के बाद आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्‍त सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने किश्‍तवाड में संयुक्‍त अभियान शुरू किया था।

माना जा रहा है कि तीन से चार आतंकवादी अब भी इस इलाके में छिपे हुए हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है और ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

इस बीच, श्रीनगर के जबरवां वन क्षेत्र में आज शाम एक ओर संयुक्‍त आतंकरोधी अभियान समाप्‍त हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्‍त सूचना मिलने के बाद आज सुबह इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया गया था।

सेना की चिनार कोर के प्रवक्‍ता ने बताया कि बारामुला जिले के राजपुरा सोपोर इलाके में कल एक अभियान में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया गया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading