मार्च 10, 2026

वर्ष 2021 के बाद से कचरा बेचने से राजकोष को दो हजार 364 करोड़ रुपये का राजस्‍व अर्जित हुआ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कार्यस्‍थलों, स्‍थान प्रबंधन, सर्वश्रेष्‍ठ कार्य व्‍यवहार को बढावा देने और लंबित मामलों के अधिकतम निपटान पर ध्‍यान केन्द्रित करने संबंधी विशेष अभियान 4.0 की सराहना की है।

इस विशेष अभियान के परिणामस्‍वरूप वर्ष 2021 के बाद से कचरा बेचने से राजकोष को दो हजार 364 करोड़ रुपये का राजस्‍व अर्जित हुआ है। केन्‍द्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्‍ट का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अभियान की सफलता  दर्शाती है कि सामूहिक प्रयासों से ठोस परिणाम प्राप्‍त किए जा सकते हैं और स्‍वच्‍छता तथा आर्थिक विवेक को प्रोत्‍साहन दिया जा सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कुशल प्रबंधन और सक्रिय प्रयासों के अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त हुए हैं।  

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading