मार्च 10, 2026

प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी स्थापना दिवस के अवसर पर आईटीबीपी हिमवीरों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईटीबीपी स्थापना दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के हिमवीरों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए आईटीबीपी को वीरता और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और बचाव कार्यों के दौरान उनके प्रयासों की भी सराहना की जो लोगों के लिए गर्व का विषय है।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“आईटीबीपी हिमवीरों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। यह बल वीरता और समर्पण के प्रतीक के रूप में हमेशा कार्य करता है। वे सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों और कठिन जलवायु परिस्थितियों में भी हमारी रक्षा करते हैं। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं और बचाव कार्यों के दौरान उनके प्रयास लोगों में बेहद गर्व की भावना पैदा करते हैं। @ITBP_official”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading