मार्च 11, 2026

रूस ने कभी भी भारत के हितों को प्रभावित करने वाला नकारात्मक काम नहीं कियाः डॉ0 एस0 जयशंकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल होने वाली रूस यात्रा से पहले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि आजादी के बाद से रूस ने कभी भी भारत के हितों को प्रभावित करने वाला कोई नकारात्मक काम नहीं किया है। डॉ. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में एक निजी मीडिया द्वारा आयोजित विश्व शिखर सम्मेलन में ये बात कही।

रूस के अन्य देशों के साथ संबंधों पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंध टूट गए हैं, जिससे उसका झुकाव एशिया की ओर अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि विकास के इस चरण में प्राकृतिक संसाधन शक्ति के रूप में रूस और भारत एक दूसरे के पूरक है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading