मार्च 10, 2026

मास्को में भारतीय दूतावास ने ब्रिक्स व्यापार मंच के भारतीय प्रतिनिधियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया

भारत-रूस व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए मास्को में भारतीय दूतावास ने ब्रिक्स व्यापार मंच के भारतीय प्रतिनिधियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने भारत और रूस के 80 से अधिक उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार और निवेश की संभावनाओं और रणनीतिक साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मास्को में संपन्न ब्रिक्स व्यापार मंच में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, ईरान, यूएई और इथियोपिया के उद्योगपतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आर्थिक विकास पर अपने-अपने दृष्टिकोण साझा किए। मंच को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि आने वाले वर्षों में ब्रिक्स देश वैश्विक आर्थिक विकास में सबसे अधिक योगदान देंगे।

हमारे संवाददाता ने बताया कि ये बैठकें मंगलवार से रूस के कजान शहर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले की जा रही हैं। अन्य सदस्य और आमंत्रित देशों के नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading