अप्रैल 27, 2026

प्रवर्तन निदेशालय ने पीएफआई की 35 करोड रूपये से अधिक की 19 अचल परिसम्‍पत्तियां जब्‍त की

प्रवर्तन निदेशालय ने पापुलर फ्रन्‍ट ऑफ इंडिया – पी एफ आई की 35 करोड रूपये से अधिक की 19 अचल परिसम्‍पत्तियां जब्‍त की हैं। ये परिसम्‍पत्तियां न्‍यास, कम्‍पनी और व्‍यक्तिगत तौर पर पंजीकृत हैं। इससे पहले भी ई डी ने 21 करोड रूपये से अधिक की 16 अचल परिसम्‍पत्तियां जब्‍त की थी।

ई डी ने पी एफ आई के सदस्‍यों और पदाधिकारियों के विरूद्ध धनशोधन निरोधक अधिनियम के अन्‍तर्गत जांच शुरू की है। यह जांच एन आई ए और अन्‍य एजेन्सियों में दर्ज की गई विभिन्‍न प्राथमिकियों के आधार पर की जा रही है। जांच से खुलासा हुआ है कि पी एफ आई के पदाधिकारी और सदस्‍य हवाला और चंदे के माध्‍यम से देश-विदेश से धन एक‍त्र करते हैं और देशभर में आतंकवादी गतिविधियों को वित्‍त पोषित करते हैं।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading