मार्च 11, 2026

रबी विपणन सीजन 2022-23 में (17.04.2022 तक) 9 राज्यों से 69.24 एलएमटी गेहूं खरीदा गया

रबी विपणन सीजन 2022-23 में गेहूं की खरीदारी अभी हाल में शुरू हुई है, जिससे अब तक 5.86 लाख किसानों को 13951.41 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य का लाभ प्राप्‍त हुआ है

मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और राजस्थान राज्यों में रबी विपणन सीजन 2022-23 में गेहूं की खरीदारी अभी हाल ही में शुरू हुई है। 17.04.2022 तक 69.24 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई है, जिससे 5.86 लाख किसानों को 13951.41 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य का लाभ प्राप्‍त हुआ है।

खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2021-22 में किसानों से न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) पर धान की खरीदारी सुचारू रूप से चल रही है।

खरीफ विपणन सीजन 2021-22 में 17.04.2022 तक राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 754.08 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान (खरीफ फसल 750.95 एलएमटी और रबी फसल 3.14 एलएमटी शामिल) की खरीदारी की गई है।

अभी तक लगभग 108.90 लाख किसान 1,47,800.28 करोड़ रुपये की एमएसपी राशि से लाभान्वित हुए हैं।

रबी विपणन सीजन 2022-23 (17.04.2022 तक) में गेहूं की खरीदारी

18.04.2022 के अनुसार

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशखरीदे गए गेहू की मात्रा (मीट्रिक टन)लाभान्वित किसानों की संख्‍यान्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य राशि  (करोड़ रुपये में)
पंजाब32166682560706481.59
हरियाणा27764962151515594.64
उत्तर प्रदेश29794578360.04
मध्य प्रदेश8986791082601810.84
राजस्थान544461.10
उत्तराखंड370590.75
चंडीगढ़10851802.19
गुजरात630.01
हिमाचल प्रदेश133380.27
कुल योग6923775.858559013951.41

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading