अप्रैल 27, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नागरिकों को बधाई देते हुए महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि व्यक्त की।

आज एक्स पर किए अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने महत्व देते हुए कहा कि जिन्होंने भी खेलों में जुनूनी योगदान दिया है और वैश्विक मंच पर गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया है, उन्हें सराहा जाना चाहिए।

मोदी ने सभी स्तरों पर खेलों को समर्थन देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया ताकि ऐसा इकोसिस्टम बनाया जा सके जिसमें हर युवा भारतीय खेलने और नाम रोशन करने की हसरत पाल सके।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभकामनाएं। आज हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ये खेलों के प्रति जुनूनी और भारत के लिए खेलने वाले सभी लोगों की सराहना करने का अवसर है। हमारी सरकार खेलों को समर्थन देने और ये सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है कि ज्यादा युवा खेल सकें और नाम रोशन कर सकें।”

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading