नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एसएसएलवी-डी3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को नए उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी)-डी3 के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी।

मोदी ने कहा कि लागत अनुरूप प्रक्षेपण यान अंतरिक्ष मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और निजी उद्योग को प्रोत्साहित करेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“एक उल्लेखनीय उपलब्धि! इस उपलब्धि के लिए हमारे वैज्ञानिकों और उद्योग को बधाई। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि भारत के पास अब एक नया प्रक्षेपण यान है। लागत अनुरूप एसएसएलवी अंतरिक्ष मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और निजी उद्योग को भी प्रोत्साहित करेगा। @isro, @INSPACeIND, @NSIL_India और संपूर्ण अंतरिक्ष उद्योग को मेरी शुभकामनाएं।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.