चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा के लिए विधानसभा चुनाव की घोषणा की
चुनाव आयोग ने आज जम्मू कश्मीर और हरियाणा के लिए विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद बनी 90 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। 18 सितम्बर को पहला चरण, 25 सितम्बर को दूसरा चरण और एक अक्टूबर को तीसरे चरण में वोट डाले जायेंगे। हरियाणा में एक अक्टूबर को एक ही चरण में सभी 90 सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती 4 अक्टूबर 2024 को की जायेगी।
