मार्च 14, 2026

सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्‍यायालय ने आम आदमी पार्टी नेता की जमानत याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 23 अगस्त के लिए टाल दी है।

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्‍द केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उस समय वे कथित आबकारी नीति घोटाले से जुडे धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading