मार्च 7, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराने की अपील की

आगामी 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर https://harghartiranga.com वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करें: अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान बीते 2 वर्षों से बना जन-जन का अभियान
हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक
#HarGharTiranga अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर https://harghartiranga.com वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।

X प्लेटफार्म पर किए गए एक पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। #HarGharTiranga अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर यह अभियान बीते 2 वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी 9 से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading