मार्च 15, 2026

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों पर भरोसा जारी रखते हुए पांच जुलाई तक देश के शेयर बाजारों में सात हजार नौ सौ 62 करोड़ रुपये का निवेश किया

इस महीने विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों पर भरोसा जारी रखते हुए पांच जुलाई तक देश के शेयर बाजारों में सात हजार नौ सौ 62 करोड रूपये का निवेश किया है। देश के सकारात्‍मक आर्थिक संकेतकों और बाजारों के बेहतर प्रदर्शन से विदेशी निवेशकों में उत्‍साह है। इससे पहले जून में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 26 हजार पांच सौ 65 करोड रूपये का निवेश किया था। ताजा आकडों के अनुसार 2024 में विदेशी निवेशक अब तक भारतीय शेयरों में एक लाख 16 हजार करोड रूपये का निवेश कर चुके हैं।

इससे पहले, मई में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से 25 हजार करोड रुपये से ज्‍यादा निकाल लिए थे। अप्रैल में भी विदेशी निवेशकों ने आठ हजार सात सौ करोड रुपये निकाले थे।

विदेशी निवेशकों ने मार्च में भारतीय पूंजी बाजार में 35 हजार 98 करोड रुपए और फरवरी में एक हजार 539 करोड रुपए का निवेश किया था, जबकि जनवरी में उन्‍होंने 25 हजार 743 करोड रुपए निकाले थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading