प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टी-20 विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली में अपने आवास पर टी-20 विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की।
इस बीच, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीम का स्वागत करते हुए कहा कि पूरा देश बारबाडोस की धरती पर तिरंगा फहराने वालों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और बीसीसीआई अधिकारियों को दिया।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के बाद, भारतीय टीम एक विजय परेड के लिए मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। कप्तान रोहित शर्मा ने प्रशंसकों से जश्न में शामिल होने की अपील की है।