मार्च 7, 2026

घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (एचसीईएस) वर्ष 2022-23 पर डेटा उपयोगकर्ता सम्मेलन का आयोजन 19 जून 2024 को नई दिल्ली में किया जाएगा

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के अंतर्गत राष्‍ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) वर्ष 1950 में अपनी स्थापना के बाद से नियमित रूप से घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (एचसीईएस) का आयोजन कर रहा है। हाल ही में, एनएसएसओ ने अगस्त 2022 से जुलाई 2023 तक एचसीईएस का आयोजन किया। यह सर्वेक्षण घरेलू मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय (एमपीसीई) और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक समूहों में इसके वितरण को अनुमानित करता है। एचसीईएस वर्ष 2022-23 की फैक्टशीट 24 फरवरी, 2024 को जारी की गई और विस्तृत सर्वेक्षण परिणाम और इकाई-स्तरीय डेटा का प्रकाशन 7 जून, 2024 को किया गया।

उपरोक्त के संदर्भ में, फीडबैक के लिए डेटा उपयोगकर्ताओं/हितधारकों के साथ एमओएसपीआई की बातचीत और जुड़ाव को प्रोत्साहन देने के लिए, एचसीईएस वर्ष 2022-23 पर एक दिवसीय डेटा उपयोगकर्ता सम्मेलन का आयोजन एनएसएसओ, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा 19 जून, 2024 को नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में, विभिन्न प्रमुख अवधारणाएँ, परिभाषाएँ, प्रमुख परिणाम, इकाई स्तर के डेटा, गुणकों का उपयोग और एचसीईएस की डेटा गुणवत्ता का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रश्नों के उत्तर देने और अंतर्दृष्टि साझा करने पर एक खुली चर्चा का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय मुख्य अतिथि के रूप में इस आयोजित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (एनएससी) के अध्यक्ष और सदस्य, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) की संचालन समिति, सांख्यिकी पर स्थायी समिति (एससीओएस), एमओएसपीआई और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के अधिकारी, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी, जाने-माने प्रसिद्ध संस्थानों के प्रोफेसर और शोध विद्वान सहित अन्य उच्च गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे। डेटा उपयोगकर्ता खुले पंजीकरण के माध्यम से सम्मेलन के लिए पंजीकरण भी कर सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। शारीरिक रूप से सम्मेलन में प्रतिभागी न होने वाले प्रतिभागियों को यूट्यूब पर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

यूट्यूब लाइवस्ट्रीम के लिए लिंक:

खुले पंजीकरण के लिए लिंक:

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading