मार्च 10, 2026

अदिति अशोक सहित पांच गोल्फ खिलाड़ियों के साथ 10 और एथलीटों को लक्ष्य ओलिम्पिक पोडियम योजना-टॉप्स में शामिल किया गया

प्रमुख घुड़सवार फौआद मिर्जा, गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी, अदिति अशोक और दीक्षा डागर और अल्पाइन स्कीयर मोहम्मद आरिफ खान उन 10 एथलीटों में शामिल हैं, जिन्हें युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के ओलंपिक अभियान प्रकोष्ठ (एमओसी) ने उन एथलीटों की सूची में जोड़ा है जिन्हें लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाएगी।

अदिति अशोक

इन पांच एथलीटों को कोर ग्रुप में शामिल किया गया है, वहीं गोल्फर शुभांकर शर्मा और त्वेसा मलिक और जूडो खिलाड़ी यश घंगास, उन्नति शर्मा और लिंथोई चनंबम को विकास समूह में शामिल किया गया है। इन अतिरिक्त एथलीटों के शामिल होने के साथ लक्ष्य ओलिम्पिक पोडियम योजना-टॉप्स के अंतर्गत शामिल कुल खिलाड़ियों की संख्या 301 हो गई है। इनमें से 107 खिलाड़ी कोर ग्रुप में शामिल हैं।

फौआद मिर्जा

खेल मंत्रालय प्राथमिक रूप से प्रत्येक राष्ट्रीय खेल संघ के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता (एसीटीसी) के वार्षिक कैलेंडर के अंतर्गत विशिष्ट एथलीटों को सहायता प्रदान करता है। टॉप्स योजना के अंतर्गत उन क्षेत्रों में एथलीटों को अनुकूलित सहायता प्रदान की जाती है जो एसीटीसी के अंतर्गत नहीं आते हैं और एथलीटों की अप्रत्याशित जरूरतों को पूरा करते हैं क्योंकि वे ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की तैयारी करते हैं।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के रहने वाले मोहम्मद आरिफ खान हाल ही में अगले महीने बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों 2022 के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय अल्पाइन स्कीयर बने हैं। एमओसी ने यूरोप में पांच सप्ताह के प्रशिक्षण और उपकरणों की खरीद की लागत के लिए 17.46 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है।

राइडिंग सिग्नूर मेडिकॉट, फौआद मिर्जा ने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा का रजत पदक जीता और पिछले साल टोक्यो में ओलंपिक खेलों में 23 वें स्थान पर रहे। जर्मनी में रहने वाले फौआद वर्तमान में दुनिया में 87 वें स्थान पर है। 29 वर्षीय घुड़सवार, सितंबर में सोपोट में और नवंबर में प्रटोनी डेल विवारो में दो प्रतियोगिताओं के शीर्ष 10 स्थानों में प्रवेश कर चुके हैं।

बेंगलुरु की रहने वाली 23 वर्षीय अदिति अशोक ने टोक्यो 2020 में पूरी प्रतियोगिता के दौरान पदक की दौड में रहने के कारण देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 21 वर्षीय बायें हाथ की दीक्षा डागर 2017 ग्रीष्मकालीन डिफ्लिम्पिक्स की रजत पदक विजेता भी हैं। दीक्षा पिछले साल ओलंपिक खेलों में 50वें स्थान पर रहीं थीं।

किशोर जूडो खिलाड़ी यश घंगास (100 किलोग्राम से अधिक वज़न वर्ग), लिंथोई चनंबम (57 किलोग्राम) और उन्नति शर्मा (63 किलोग्राम) ने पिछले महीने बेरूत के लेबनान में एशिया-ओशिनिया जूनियर चैंपियनशिप में एक-एक रजत पदक जीता था। यश घंगास हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं और अपनी मेहनत की दम पर इस स्तर पर पहुंचे हैं, जबकि लिंथो चनंबम मणिपुर के हैं और उन्नति उत्तराखंड की रहने वाली हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading