मार्च 8, 2026

विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए बैठकों के आयोजन में परिवर्तन

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2022-23 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विधायकों के साथ प्रस्तावित दो दिवसीय बैठकों के आयोजन में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह बैठकें अब 17 तथा 18 जनवरी, 2022 को द पीटरहाॅफ, शिमला-4 में आयोजित की जाएंगी।
17 जनवरी, 2022 को पूर्वाहन 10.30 बजे से 1.30 बजे तक सोलन, बिलासपुर व मण्डी तथा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएंगी।
18 जनवरी, 2022 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा व किन्नौर जिलों तथा अपराहन 2 से 5 बजे तक चम्बा, शिमला, और लाहौल व स्पीति जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों में वार्षिक बजट 2022-23 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठकों में विधायकों से वर्ष 2022-23 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading