नवम्बर 10, 2026

छठे चरण में रात 11.45 बजे तक का मतदान का आंकड़ा- 61.20%

आम चुनाव के छठे चरण के मतदान में रात 11:45 बजे तक लगभग 61.20% मतदान दर्ज किया गयाहै। जैसे-जैसे मतदान दल लौटते रहेंगे, इन आंकड़ों को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा और वीटीआर ऐप पर पीसी वार (संबंधित एसी सेगमेंट के साथ) लाइव उपलब्ध होगा, जैसा कि पहले के चरणों में होता रहा है।

रात 11:45 बजे राज्यवार मतदान का अनुमानित प्रतिशत इस प्रकार है:

क्र. सं.राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशपीसी की संख्यामतदानका अनुमानित %
1बिहार0855.24
2हरियाणा1060.4
3जम्मू और कश्मीर0154.30
4झारखंड0463.76
5दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र0757.67
6ओडिशा0669.56
7उत्तर प्रदेश1454.03
8पश्चिम बंगाल0879.47
 8 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश5861.2

यहां प्रदर्शित डेटा फील्ड अधिकारी द्वारा सिस्टम में डाली जा रही जानकारी के अनुसार है। यह एक अनुमानित रुझान है, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों (पीएस) से डेटा प्राप्त होने में समय लगता है और साथ ही, इस रुझान में पोस्टल बैलेट शामिल नहीं है। प्रत्येक पीएस के लिए दर्ज किए गए वोटों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान समाप्त होने पर सभी मतदान एजेंटों के साथ प्रपत्र 17 सी में साझा किया जाता है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.