अप्रैल 27, 2026

पीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज भरा पर्चा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्‍गज नेता मौजूद रहे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन भरा। सातवें और अंतिम चरण में वाराणसी में चुनाव होगा। आज इस चरण के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन है।

प्रधानमंत्री ने पहले गंगा में डुबकी लगाई, फिर काशी के कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चंद्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे, जीतन राम मांझी, संजय निषाद, रामदास अठावले जैसे गठबंधन सहयोगियों के नेता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह और हरदीप सिंह पुरी सहित पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भी उपस्थित थे। श्री मोदी के चार प्रस्‍तावकों में पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाह और संजय सोनकर शामिल हैं।

विपक्ष आई.एन.डी.आई गठबंधन कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार अजय राय, श्री मोदी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख श्री राय को वाराणसी में श्री मोदी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के लिए 2014 और 2019 में भी खड़ा किया गया था, लेकिन उन्हें दोनों बार तीसरे स्‍थान से संतोष करना पड़ा। 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार मतों से पराजित किया था।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading