मई 1, 2026

जम्मू-कश्‍मीर: सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के वाहन पर हमले में शामिल दो आतंकवादियों के स्केच जारी किए

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के वाहन पर हमले में शामिल दो आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। दो दिन पूर्व पुंछ जिले के सुरनकोट सब डिवीजन में भारतीय वायु सेना के दो वाहनों पर हुए आतंकी हमले में कॉर्पोरल विक्की पहाड़े की मृत्यु हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस ने पूछताछ के लिए अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है। आतंकवादियों के बारे में सुराग देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

पुलिस ने चार फोन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग सूचना दे सकते हैं, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। ये नम्बर हैं – 9541051982, 8082294375, 9541051982, और 8082294375।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading