नवम्बर 11, 2026

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नाम वापिस लेने का आज अंतिम दिन

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम वापिस लेने का आज अंतिम दिन है। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्‍मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर चुनाव होगा। पांचवें चरण के लिए मतदान इस महीने की 20 तारीख को होगा।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.