मार्च 8, 2026

अप्रैल 2024 में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी राजस्व संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये

जीएसटी संग्रह 2 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया
सकल राजस्व में वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 12.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई
शुद्ध राजस्व (रिफंड के बाद) 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा;  वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 15.5 प्रतिशत की वृद्धि

अप्रैल 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 12.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू लेन-देन (13.4 प्रतिशत की वृद्धि) और आयात (8.3 प्रतिशत की वृद्धि) में मजबूत वृद्धि से संभव हुआ है। रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.5 प्रतिशत की शानदार वृद्धि को दर्शाता है।

सभी घटकों में सकारात्मक प्रदर्शन:

अप्रैल 2024 के संग्रह का विवरण:  

  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 43,846 करोड़ रुपये;
  • राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 53,538 करोड़ रुपये;
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 99,623 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 37,826 करोड़ रुपये भी शामिल है;
  • उपकरः 13,260 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र किए गए 1,008 करोड़ शामिल हैं।

अंतर-सरकारी निपटानः अप्रैल, 2024 में केंद्र सरकार ने संग्रहित आईजीएसटी से सीजीएसटी को  50,307 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 41,600 करोड़ रुपये का निपटान किया। इसका मतलब है कि नियमित निपटान के बाद अप्रैल, 2024 में सीजीएसटी के लिए 94,153 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 95,138 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त होगा।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान को दर्शाता है। तालिका-1 अप्रैल 2023 की तुलना में अप्रैल 2024 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है। तालिका-2 अप्रैल 2024 में प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद जीएसटी राजस्व के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है।

चार्ट: जीएसटी संग्रह में रुझान

तालिका 1अप्रैल, 2024 के दौरान जीएसटी राजस्व में राज्यवार वृद्धि[1]

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशअप्रैल-23अप्रैल-24वृद्धि (%)
जम्मू और कश्मीर803789-2%
हिमाचल प्रदेश9571,0156%
पंजाब2,3162,79621%
चंडीगढ़25531323%
उत्तराखंड2,1482,2394%
हरियाणा10,03512,16821%
दिल्ली6,3207,77223%
राजस्थान4,7855,55816%
उत्तर प्रदेश10,32012,29019%
बिहार1,6251,99223%
सिक्किम426403-5%
अरुणाचल प्रदेश238200-16%
नगालैंड8886-3%
मणिपुर9110415%
मिजोरम7110852%
त्रिपुरा13316120%
मेघालय239234-2%
असम  1,5131,89525%
पश्चिम बंगाल6,4477,29313%
झारखंड3,7013,8293%
ओडिशा5,0365,90217%
छत्तीसगढ़3,5084,00114%
मध्य प्रदेश4,2674,72811%
गुजरात11,72113,30113%
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव39944712%
महाराष्ट्र33,19637,67113%
कर्नाटक14,59315,9789%
गोवा62076523%
लक्षद्वीप31-57%
केरल3,0103,2729%
तमिलनाडु11,55912,2106%
पुडुचेरी21824713%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह9265-30%
तेलंगाना5,6226,23611%
आंध्र प्रदेश4,3294,85012%
लद्दाख68703%
 अन्य क्षेत्र2202252%
केन्द्रीय क्षेत्राधिकार18722118%
कुल योग1,51,1621,71,43313%

तालिका-2: आईजीएसटी का एसजीएसटी और एसजीएसटी हिस्सा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दिया गया अप्रैल (करोड़ रुपये में)

 निपटान-पूर्व एसजीएसटीनिपटान-पश्चात एसजीएसटी[2]
राज्य/केंद्र शासित प्रदेशअप्रैल-23अप्रैल -24वृद्धिअप्रैल -23अप्रैल -24वृद्धि
जम्मू और कश्मीर394362-8%9189534%
हिमाचल प्रदेश3013031%6226667%
पंजाब86099916%2,0902,2166%
चंडीगढ़637520%2142276%
उत्तराखंड55463615%8569177%
हरियाणा1,8712,17216%3,4423,86512%
दिल्ली1,6382,02724%3,3134,09324%
राजस्थान1,7411,8899%3,8963,9672%
उत्तर प्रदेश3,4764,12119%7,6168,49412%
बिहार79695119%2,3452,68815%
सिक्किम11069-37%170149-12%
अरुणाचल प्रदेश122101-17%252234-7%
नगालैंड364114%1071114%
मणिपुर50536%164133-19%
मिजोरम415946%10813222%
त्रिपुरा708014%16419821%
मेघालय69769%16219017%
असम60873521%1,4211,57010%
पश्चिम बंगाल2,4162,6409%3,9874,43411%
झारखंड952934-2%1,2021,38615%
ओडिशा1,6602,08225%2,3592,99627%
छत्तीसगढ़8809296%1,3721,4919%
मध्य प्रदेश1,2871,52018%2,8653,71330%
 गुजरात4,0654,53812%6,4997,0779%
दादरा और नगर हवेली एवं  दमन और दीव627522%122102-16%
महाराष्ट्र10,39211,72913%15,29816,95911%
कर्नाटक4,2984,71510%7,3918,0779%
गोवा23728319%40144511%
लक्षद्वीप10-79%185-73%
केरल1,3661,4567%2,9863,0502%
तमिलनाडु3,6824,06610%5,8786,66013%
पुडुचेरी425428%10812919%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह4632-32%788813%
तेलंगाना1,8232,06313%3,7144,0369%
आंध्र प्रदेश1,3481,62120%3,0933,55215%
लद्दाख34367%556112%
अन्य क्षेत्र2216-26%8677-10%
कुल योग47,41253,53813%85,37195,13811%

[1] इसमें वस्तु के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है

[2] निपटान के बाद का जीएसटी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के जीएसटी राजस्व और आईजीएसटी के एसजीएसटी हिस्से का संचयी हिस्सा है जो राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दिया जाता है

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading