मार्च 10, 2026

निर्वाचन आयोग ने दिव्‍यांगो व 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर से मतदान का अधिकार दिया है

निर्वाचन आयोग ने आगामी चुनावों में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्‍यांगता वाले तथा 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर से मतदान का अधिकार दिया है। पुद्दुच्‍चेरी, माहे और यनम क्षेत्रों के घरों से मतों का संग्रह दो अप्रैल से शुरू हो चुका है और यह छह अप्रैल तक जारी रहेगा। कराइकल क्षेत्र में मतों का संग्रह आज से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा।

इस केन्द्रशासित प्रदेश में घर से मतदान करने के लिए इन दो श्रेणियों में कुल दो हजार 878 मतदाताओं ने आवेदन किये हैं। मतदान से पहले केवल 45 सेवारत कर्मियों ने सुविधा केंद्र में मतदान करने का विकल्प चुना है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading