मई 7, 2026

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्री कुलेबा के साथ नई दिल्ली में चर्चा की

विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्री कुलेबा के साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष और इसके व्यापक परिणामों पर नई दिल्ली में चर्चा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि भारत, यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय सहयोग सहित समग्र संबंधों को सुदृढ बनाने के प्रति संकल्पित है।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा से यूक्रेन की परिस्थिति को गहराई से समझने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में, दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर बातचीत और द्विपक्षीय बैठकें हुई हैं जिनसे आपसी संबंधों में गति आई है।

यूक्रेन के विदेशमंत्री श्री कुलेबा कल दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading