नवम्बर 9, 2026

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम की डिब्रूगढ़-सीट से भरा नामांकन-पत्र

असम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ थे। लखीमपुर के सांसद प्रधान बरुआ ने भी इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उनके साथ थे।

कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई ने आज जोरहाट लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.