प्रसिद्ध गायक पंकज उधास का निधन
प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया की एक पोस्ट के जरिए दी, जिसमे उन्होंने बताया की लंबी बीमारी के चलते उनका देहांत हो गया।
वर्ष 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।