मार्च 11, 2026

प्रधानमंत्री ने सबसे बड़े जनजातीय त्योहार सम्मक्का-सरक्का मेदाराम जथारा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे बड़े जनजातीय त्योहारों में से एक, सम्मक्का-सरक्का मेदारम जथारा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने सम्मक्का-सरक्का को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और उनकी एकता और वीरता के आदर्श की भावना का स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“सबसे बड़े जनजातीय त्योहारों में से एक और हमारी सांस्कृतिक विरासत की स्थायी भावना की जीवंत अभिव्यक्ति, सम्मक्का-सरक्का मेदाराम जथारा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं। यह जथारा भक्ति, परंपरा और सामुदायिक भावना का एक महान मिश्रण है। हम सम्मक्का-सरक्का को नमन करते हैं और उनकी एकता और वीरता के आदर्श की भावना का स्‍मरण करते हैं।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading