प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विचार भी साझा किये।
एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक दूरदर्शी नेता, निडर योद्धा, संस्कृति के रक्षक और सुशासन के प्रतीक, छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन पीढ़ियों को प्रेरणा देता है।
