मार्च 14, 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के 19वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

वित्त मंत्री ने तीन स्मारिका सिक्के भी जारी किए, जो एसपीएमसीआईएल वेबसाइट पर खरीद  करने के लिए उपलब्ध हैं
सीतारमण ने बेहतर सुरक्षा के साथ परिचालन और उत्पादों को आधुनिक बनाने की विभिन्न पहलों के लिए एसपीएमसीआईएल की सराहना की

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में हाइब्रिड मोड के माध्यम से भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के 19वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के सचिव अजय सेठ; एसपीएमसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय रंजन सिंह, निदेशक मंडल और वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में एसपीएमसीआईएल की विभिन्न इकाइयों ने वर्चुअल रूप में भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में शीर्ष द्विपक्षीय फोरम के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, मान्यता प्राप्त यूनियनों के कर्मचारियों/प्रतिनिधियों, ईपीएफ और जीपीएफ ट्रस्टियों और एससी, एसटी और ओबीसी संगठनों के कर्मचारियों/प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

केंद्रीय वित्त मंत्री ने तीन स्मारिका सिक्के भी लॉन्च किए:

1) भारत के लुप्तप्राय जानवरों पर रंगीन स्मारिका सिक्का – ग्रेटर एक सींग वाला गैंडा;

2) बुद्ध की ज्ञान-प्राप्ति पर द्विधात्विक आवरण वाला स्मारिका सिक्का; और

3) राल लला और अयोध्या राम मंदिर का रंगीन स्मारिका सिक्का

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंक नोट, सुरक्षा कागज, डाक टिकट, पासपोर्ट, पदक और अन्य सुरक्षा उत्पादों के लिए एसपीएमसीआईएल की सराहना की। सीतारमण ने ‘दृष्टि बाधितों के लिए अनुकूल’ सिक्का श्रृंखला शुरू करने के लिए एसपीएमसीआईएल की विचारशीलता और निगरानी तथा पता (ट्रैक एंड ट्रेस) प्रणाली के साथ ई-पासपोर्ट के उत्पादन से जुड़ी एसपीएमसीआईएल की नई पहल की सराहना की, जो सूचना की सुविधा के साथ-साथ बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एसपीएमसीआईएल के स्मारिका उत्पाद भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अन्य देशों के गणमान्य व्यक्तियों को प्रस्तुत किए जाते हैं और विश्व स्तर पर इनकी सराहना की जाती है। एसपीएमसीआईएल की सीएसआर परियोजनाओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से आकांक्षी जिलों और दूरदराज के क्षेत्रों में ऐसी परियोजनाएं सराहनीय हैं। उन्होंने एसपीएमसीआईएल के कर्मचारियों और बोर्ड से तकनीकी प्रगति का बारीकी से निरीक्षण करने और इस विशिष्ट क्षेत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्वाभाविक व्यवस्था करने का आग्रह किया।

इससे पहले, अपने उद्घाटन भाषण में, एसपीएमसीआईएल के सीएमडी ने कंपनी की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और पहलों को साझा किया। नौ इकाइयों और कॉर्पोरेट कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधकों ने कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। एसपीएमसीआईएल की इकाइयों को विभिन्न श्रेणियों, जैसे उत्पादकता, पर्यावरण और सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण, शिक्षण और विकास, राजभाषा और सतर्कता गतिविधियों में भी पुरस्कार दिए गए, जिनमें इंडिया सिक्योरिटी प्रेस, नासिक को दिया गया प्रतिष्ठित सीएमडी कप भी शामिल है, जिसे समग्र सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

एसपीएमसीआईएल के बारे में

भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड एक मिनीरत्न श्रेणी-I, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) है, जो भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत कार्य करता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading