मई 7, 2026

पीएम ने धनुषकोडी स्थित कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनुषकोडी स्थित कोठंडारामास्वामी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

यह मंदिर श्री कोठंडाराम स्वामी को समर्पित है। कोठंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है। यह धनुषकोडी नामक स्थान पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किंवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह स्थान है जहां श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“प्रतिष्ठित कोठंडारामस्वामी मंदिर में प्रार्थना की। अत्यंत धन्य महसूस किया।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading