मार्च 8, 2026

गृह रक्षा सोलन के निरर्थक घोषित भण्डार की नीलामी 02 फरवरी को

गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के निरर्थक घोषित भण्डार की नीलामी 02 फरवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे दमकल केन्द्र सोलन में की जाएगी। यह जानकारी गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के आदेशक संतोष कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि नीलाम की जाने वाली वस्तुओं का क्रय मूल्य 788555.53 रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोलीदाता को बोली आरम्भ होने से पूर्व अग्रिम राशि के रूप में 03 हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी। बोली समाप्त होने के उपरांत यह राशि प्रत्येक बोलीदाता को वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च बोलीदाता को बोली की समाप्ति पर राशि मौके पर जमा करवानी होगी और नीलाम हुई भण्डार वस्तुएं उसी दिन सांय 05.00 बजे से पूर्व उठानी होंगी।
उन्होंने कहा कि आदेशक को बिना कारण बताए नीलामी को रद्द करने का अधिकार है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223845 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading