मार्च 8, 2026

11 से 17 जनवरी तक नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को मनाने के लिए ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत किए गए युवाओं को बतौर सड़क सुरक्षा स्वयंसेवी यातायात पुलिस विभाग शिमला के द्वारा सड़क सुरक्षा ,ट्रैफिक प्रबंधन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग द्वारा इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने वाले माय भारत स्वयंसेवियों को इसके लिए चुना गय। इन स्वयंसेवियों ने यातायात पुलिस शिमला के साथ 12 जनवरी से बतौर सड़क सुरक्षा स्वयंसेवी अपनी सेवाएं दी एवं सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी लेकर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने का कार्य किया । उन्होंने शिमला के विभिन्न स्थानों पर जैसे रोहरु, रामपुर, जुबबल कोटखाई, कुपवी ठेओग व जिला शिमला के शहरी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी ।

नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम लगभग 5 दिनों तक चलाया गया । माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने वाले युवाओं को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओ को जमीनी स्तर पर हर नागरिक तक जागरूकता के माध्यम से पहुँचाने के लिये भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिससे की जन-मानस सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके ,वही विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बिठाकर इन स्वयंसेवियों को सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली एवं स्कीम के बारे में जानकारी दी जायेगी जिन स्कीम्स को आगे जागरूकता के माध्यम से जन जन तक पहुँचाया जाएगा ।

सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। यह दुर्घटना और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। साथ ही यह जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने, पैदल यात्री सुरक्षा और बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे की अनिवार्यता के महत्व को समझाने में मदद करता है। सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य वर्तमान और भावी सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा जानकारी प्रदान करना है और हर साल सड़कों पर मारे गए और घायल लोगों की संख्या को कम करना है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading