मई 1, 2026

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थाई तौर पर स्थानीय लोगों को बसाने तथा इन क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं सृजित करने का विशेष तौर पर आग्रह किया ताकि इन सुविधाओं का लाभ स्थानीय लोगों को भी प्राप्त हो सके। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती और नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियानों के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।
राज्यपाल ने कहा कि गत वर्ष उन्होंने वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत किन्नौर जिला के विभिन्न गांवों, सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की विभिन्न चौकियों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिला में इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों से स्थानीय लोगों का पलायन रोकने के दृष्टिगत अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading