मई 1, 2026

नेहरू युवा केंद्र सोलन ने आयोजित की मेरा भारत- विकसित भारत @2047 जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

नेहरू युवा केंद्र, सोलन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पूरे भारत में मेरा भारत- विकसित भारत @2047 के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी के संदर्भ में दिनांक 11 जनवरी 2024 को नेहरू युवा केंद्र, सोलन ने विकसित भारत 2047 थीम पर एक दिवसीय जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस प्रतियोगिता में पूरे जिला भर से लगभग 20 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन प्रतिभागियों ने अपने भाषण के माध्यम से विकसित भारत बनाने के सपने को 2047 तक पूर्ण करने के लिए लक्ष्य उसकी चुनौतियां एवं विकास के विभिन्न पहलुओं के ऊपर चर्चाएं की एवं अपने विचार प्रस्तुत किये।

इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में जज के रूप में श्रीमती कोमुदी ढल, श्रीमती सुनीता, श्रीमती रमा शर्मा उपस्थित रहे। अंत में निर्णायक मंडल द्वारा विजेता प्रतिभागियों के नाम प्रस्तुत किए गए जिस में तृतीय स्थान पर मलिका, द्वितीय स्थान पर जागृति तथा प्रथम स्थान पर दीक्षांत शर्मा विजेताओं की लिस्ट में शामिल रहे।

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, सोलन से श्री अनुराग यादव ने बताया कि प्रथम स्थान पर आए हुए प्रतिभागी- दीक्षांत का चयन राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए नामित किया गया है। अंत में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ तथा विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading