ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म
मंगलवार को सरकार के साथ हुई ट्रक ड्राइवरों की बैठक में हिट एण्ड रन कानून के मुद्दे पर सुलह हो गई है। गृह मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है की इस कानून की नए प्रावधानों को अभी लागू नहीं किया जाएगा। इन प्रावधानों को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ मंथन के बाद ही लागू किया जाएगा।
यह बैठक केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों के बीच हुई।