मार्च 8, 2026

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की आधारशिला रखी।

एक्स पर अपनी एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“महान सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत, अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है। हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे और समृद्ध भारत के उनके स्‍वप्‍न को साकार करने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading