नवम्बर 8, 2026

हम अपने देश में निवेश करने हेतु दुनिया का स्वागत करते हैं। भारत निराश नहीं करेगा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निवेश के एक गंतव्य के रूप में भारत के बारे में उद्यमियों में व्याप्त आशावाद को स्वीकार किया।

लेखक एवं उद्यमी बालाजी एस ने भारत को एक प्राचीन सभ्यता के साथ-साथ एक स्टार्टअप देश की तरह बताते हुए एक्स पर पोस्ट किया और भारत की क्षमताओं के बारे में बात की।

उन्हें जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“मुझे आपका आशावाद पसंद आया और मैं यह भी कहूंगा कि जब नवाचार की बात आती है तो भारत के लोग पथप्रदर्शक और अग्रणी हैं।

हम अपने देश में निवेश करने हेतु दुनिया का स्वागत करते हैं। भारत निराश नहीं करेगा।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.