मार्च 10, 2026

गुरु तेग बहादुर जी के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु तेग बहादुर के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा :-

“मैं गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

गुरु तेग बहादुर जी ने मानवीय मूल्यों और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। गुरु तेग बहादुर जी ने प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा करने और सभी को एकजुट होने की प्रेरणा देती हैं।

गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और शिक्षाएं हम सभी में राष्ट्रीयता की भावना जगाती रहें।”

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें –

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading