मार्च 18, 2026

ज़िला परिषद सोलन की कैन्टीन के लिए संविदाएं आमंत्रित

ज़िला परिषद सोलन के प्रागंण में बनी कैन्टीन को एक वर्ष की अवधि के लिए किराए पर देने के लिए संविदाएं आमंत्रित की गई है। यह जानकारी ज़िला परिषद सोलन के सचिव जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने दी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाता 16 नवम्बर, 2023 को दोपहर 12.30 बजे ज़िला परिषद भवन सोलन के बैठक हाल में सार्वजनिक बोली के लिए आ सकते हैं।
जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने कहा कि बोली 4,490 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से शुरू होगी। इच्छुक बोलीदाता को 14 नवम्बर, 2023 सांय 05.00 बजे तक ज़िला परिषद सोलन के कार्यालय में 15 हजार रुपए की राशि नकद या बैंक ड्राफट के रूप में अमानत के तौर पर जमा करवानी होगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाता किसी भी कार्य दिवस को प्रातः 11.00 बजे से सांय 05.00 तक उक्त कैन्टीन का निरीक्षण कर सकते है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के उपरांत कोई भी संविदाएं मान्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बोली के समय समिति के निर्णय को अंतिम माना जाएगा।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading